फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अधिवेशन में कई समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के 27 दिसंबर को देहरादून में हुए प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटे पदाधिकारियों की जिला मुख्यालय में आम बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


परिषद जिलाध्यक्ष केसी पंत ने बताया कि उन्होंने प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि वन मंत्री हरक सिंह रावत को जिले की समस्याओं से अवगत कराया। राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले विभागों का एकीकरण न करने, उद्यान विभाग को हिमाचल की तर्ज पर विकसित करने, महिला कार्मिकों के स्थानांतरण एक्ट में 50 वर्ष की उम्र के बाद दी जाने वाली छूट को बरकरार रखते हुए एक्ट में आंशिक संशोधन करने, राजकीय सेवा में कार्य करने संबंधी शासनादेश को यथावत रखने समेत कई मांगें उठाई गई। बताया कि वन मंत्री रावत ने मांगों पर कार्यवाही के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। अधिवेशन में दिनेश उपाध्याय, प्रदीप भट्ट, घनश्याम जोशी, कविंद्र चौहान के साथ ही जिले के 53 संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें