फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरन रं युवा शाखा के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की युवा शाखा का गठन हो गया है। स्थानीय रं संग्रहालय में रविवार को आयोजित बैठक में व्यांस घाटी से अशोक नबियाल, चौदांस से महिमन ह्यांकी और दारमा घाटी से नारायण दरियाल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वसम्मति से पूरन सिंह ग्वाल को अध्यक्ष, महेश होतियाल, दिनेश चलाल, हेमंत बुदियाल को उपाध्यक्ष, राजेंद्र नबियाल को महासचिव चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा। उसी दिन समन्वयकों और संयोजकों का भी नियुक्ति किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने विचार रखे। इस अवसर पर हरीश गुंज्याल, राम सिंह ह्यांकी, दीवान गुंज्याल, लाला सिंह खंपा, विरेंद्र नबियाल, नंदा फिरमाल, नृप सिंह गर्ब्याल, महिराज सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महासचिव देवकृष्ण फकलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें