फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का पुनर्बोधात्मक प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को पांच दिवसीय पुनर्बोधात्मक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने इन शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को शिक्षण में अपनाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा ने प्रशिक्षण में प्रभावी संदर्भदाताओं की भूमिका बताई। बताया कि भविष्य में बागेश्वर जिले के शिक्षकों को पुनर्बोधात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डीबी सिंह ने सभी लोगों का आभार जताया। सह समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने संचालन किया। समापन पर डॉ. आरए सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. एसके आर्य, डॉ. अजीत सैनी, डॉ. चतुर्वेदी, डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. सोनी टम्टा समेत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें