फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटमिक्स का काम शुरू न होने से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धन स्वीकृत होने के बाद भी सेरी कुम्डार मार्ग पर हॉटमिक्स न करने से भड़के क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोनिवि के अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में हॉटमिक्स न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत हॉटमिक्स के लिए 8.85 करोड़ रुपये अवमुक्त होने की जानकारी मिली है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत जिलाधिकारी को हॉटमिक्स कराने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन सड़क पर हॉटमिक्स नहीं किया जा रहा है। विभाग ठेकेदार का पंजीकरण निरस्त होने का हवाला देते हुए हॉटमिक्स कराने में टाल-मटोल कर रहा है। कहा कि हॉटमिक्स न होने से यातायात संचालन में दिक्कत हो रही है। विभाग जो भी समस्या है, उसका निदान करे।

इन लोगों ने 10 दिन के भीतर सड़क का काम शुरू न होने पर लोनिवि कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में संघर्ष समिति कुम्डार के अध्यक्ष महादेव भट्ट, सचिव भूपेंद्र बहादुर मल, अर्जुन सिंह, जगत सिंह, माधो सिंह, जोगा सिंह, कमल सिंह, शेर सिंह, कुसुम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें