फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया कम करने का आदेश नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। हेलीकॉप्टर का किराया कम करने संबंधी आदेश अभी यहां नहीं पहुंच पाया है। इस कारण रविवार को धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग जाने वालों को पांच हजार रुपये बतौर किराया देना पड़ा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने धारचूला क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया था कि जरूरतमंदों के लिए किराए की राशि में छूट दी जाएगी। यह भी कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


13 अगस्त की देर रात आई आपदा में मालपा और उससे लगे सभी इलाकों में पैदल रास्ते बह गए हैं। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भारत-तिब्बत व्यापार से लौटकर आ रहे व्यापारियों का सामान गुंजी में फंसा हुआ है। रविवार को कुछ लोग हेलीकॉप्टर से गुंजी और गर्ब्यांग तक गए। उनको प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये किराए का भुगतान करना पड़ा।

स्थानीय स्तर पर हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रहे सहायक खाद्य निरीक्षक पुष्कर बोनाल ने बताया कि शासन से हेलीकॉप्टर का किराया कम करने संबंधी कोई आदेश नहीं आया है। आदेश पहुंचने तक किराए में छूट दे पाना संभव नहीं होगा। इस तरह के असमंजस में गरीब तबके के लोग परेशान हैं। अभी यह तय नहीं है कि शासन कितने दिनों तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें