फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में पेड़ गिरा, दुकान और मकान को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में शनिवार अपरान्ह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर आनंद होटल के पास बड़ा पेड़ गिरकर मुख्य सड़क पर आ गया। पेड़ की चपेट में आकर गोकुल चंद, सुभाष कुमार के मकान और दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ काटने के लिए मजदूर पहुंच गए, लेकिन देर शाम तक यातायात खुल नहीं सका था।
विज्ञापन

वहीं, नगर के बीचोंबीच हुई इस घटना से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वड्डा, झूलाघाट, कुमौड़, जाखनी से बस स्टेशन आने वालों को सिल्थाम होकर निकलना पड़ा, जबकि टनकपुर से आने वाले वाहनों को ऐंचोली से विकास भवन की तरफ मोड़ा गया। संयोग से पेड़ गिरते समय सड़क पर कोई वाहन नहीं चल रहा था।

उधर, वड्डा के नजदीक ग्राम पंचायत लेलू के रिकतल गांव में शनिवार को हुई भारी बारिश से बसंत बल्लभ जोशी के मकान के आंगन की दीवार गिर गई। साथ ही महेंद्र गिरी, शमशेर सिंह के आंगन की दीवार फट गई है जो कभी भी गिर सकती है। गांव के लोगों ने तहसीलदार को फोन पर सूचना दी कि खतरे से घिरे परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। रिकतल गांव को गंभीर खतरा हो गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा सन्न गांव में बनाई जा रही सड़क की दीवार गिरने से प्रताप गिरी के मकान को खतरा हो गया है और सन्न में ही रमेश गिरी के मकान की दीवार भी गिर गई हैं। रिकतल से सटे मड़ेगांव में गोपाल राम के मकान की दीवार भी टूट गई है। राजस्व उपनिरीक्षक करन सिंह पांगती गांव को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें