फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पशुधन मिशन योजना में पशुपालकों का 90 फीसदी ब्याज होगा माफ

Sun, 31 Dec 2023 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत पशुपालकों का 90 फीसदी ऋण के ब्याज का भुगतान विभाग करेगा। योजना के तहत डेयरी, खच्चर, भेड़ और बकरी, कुक्कुट इकाईयों की स्थापना की जानी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन की तर्ज पर राज्य में मुख्यमंत्री राज्य पशुधन योजना शुरू की गई है। इसके लिए 13 जनपदों को लक्ष्य दिया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य पशुधन विकास और पशुपालन संबंधी गतिविधियों के लिए संसाधनों की मांग और उपलब्धता के अंतर को दूर करना है। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत बड़े पशुओं, लघु पशुओं और कुक्कुट विकास को शामिल किया गया है। इसके लिए इच्छुक पशुपालकों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर 90 प्रतिशत ब्याज विभाग वहन करेगा। योजना के तहत पशुपालकों की ओर से लिए गए ऋण को बैंक को भुगतान की अवधि तीन साल होगी। प्रथम चरण में डेयरी पशु इकाई, भेड़ और बकरी इकाई, कुक्कुट पालन विकास पर जोर दिया जाएगा। संवाद

कोट
मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। योजना का लाभ लेकर लाभार्थी अपनी आजीविका में सुधार कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक लाभार्थी विभाग में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पंकज जोशी, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी।

ऐसे करें आवेदन
पिथौरागढ़। लाभार्थी को योजना के तहत विभाग के पोर्टल में ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। क्षेत्र के बैंक से संपर्क कर ऋण स्वीकृति के लिए सहमति पत्र अनिवार्य होगा। लाभार्थी को बैंक से ऋण स्वीकृति पत्र के साथ जिला स्तर पर स्थापित जिला स्तरीय क्रियान्वयन इकाई (डीएलआईए) को प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद डीएलआईए आवेदन की जांच कर अनुमोदन की कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें