फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 8974 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, 85 केंद्र बनाए

Thu, 26 Nov 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए 85 केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। इस बार जिले में 8974 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 561 कम होगी। पिछले वर्ष 9535 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

जिले में तीन माह बाद बोर्ड परीक्षा होगी। इस शिक्षा सत्र 4626 विद्यार्थी हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसमें 2234 बालक और 2192 बालिकाएं हैं। वहीं, 4328 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 2116 बालक तो 2212 बालिकाएं शामिल हैं।
बीते शिक्षा सत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 4877 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 4661 विद्यार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2456 बालक, 2359 बालिकाएं और इंटरमीडिएट में 2221 बालक, 2339 बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से विभाग को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सरकारी स्कूलों में घटती छात्रसंख्या शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रही है।
विज्ञापन

220 व्यक्तिगत विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जिले में 220 व्यक्तिगत विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 85 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में 115 विद्यार्थी व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 54 बालक, 31 बालिका और इंटरमीडिएट में 80 बालक, 55 बालिकाओं ने प्राइवेट फार्म भरे हैं।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8974 विद्यार्थी पंजीकृत है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। - हिमांशु नौगईं, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें