पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने 18 दिसंबर को होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 8962 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
एडीएम एफआर चौहान ने बताया कि परीक्षा के लिए जीजीआईसी कनालीछीना, जीआईसी कनालीछीना, पॉलीटेक्निक कनालीछीना, गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी ऐंचोली, दयासागर इंटर कॉलेज, जीआईसी पीपलकोट, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, केएन उप्रेती जीआईसी, एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़, एलडब्ल्यूएस भाटकोट, महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल, मिशन इंटर कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं।
इसके अलावा न्यू बियरशिवा पब्लिक स्कूल, एसडीएस जीआईसी, सोर वैली पब्लिक स्कूल, एशियन एकेडमी, विवेकानंद विद्या मंदिर, मल्लिकार्जुन स्कूल, हिमालया पब्लिक स्कूल, दिव्यांग भवन जीआईसी रोड, जीआईसी भड़कटिया, डान बास्को पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी मूनाकोट, दयानंद इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज सातशिलिंग, जीआईसी गुरना, जीआईसी आठगांव शिलिंग, पीएनएफ पब्लिक स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में परीक्षा के दिन धारा-144 लागू रहेगी। साथ ही सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।