फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम के साथ अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अवैध निर्माण पर पर जिला विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने पांच जगहों पर अवैध और अनियंत्रित निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 28 भवन स्वामियों के चालान किए। ओड़मत्था में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए टीम के कर्मियों के साथ अभद्रता की। अभद्रता करने वाले व्यक्ति के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सचिव आरडी पालीवाल के निर्देश पर अवैध, अनियंत्रित भवन निर्माण पर प्राधिकरण सख्त हो गया है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता भीम सिंह ने बताया कि शनिवार को निरीक्षण में 28 अवैध निर्माण पाए गए। इनमें दौला में आठ, नैनीसैनी में चार, मखौलिया गांव में पांच, ओड़मत्था में छह और सुजई गांव में पांच अवैध निर्माण पाए गए। संबंधित भवन स्वामी मकान का नक्शा नहीं दिखा पाए। इस पर उन्हें एक दिन का समय भवन का नक्शा दिखाने के लिए दिया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि ओड़मत्था में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने बाधा पहुंचाते हुए टीम के साथ अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में अवर अभियंता राजेंद्र सिंह और पुलिस के दो जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें