फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना एवं विशिष्ट सेना मेडल) थे। समारोह का शुभारंभ मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्या कमला निखुर्पा, उप प्राचार्य नरेश जिनाटा और शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने परीक्षाओं में मेधावी राधिका अहलावत, निखिल पांडेय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।

विद्यालय के माध्यमिक वर्ग से शिक्षक अशोक ओझा, गोविंद पांडेय, अमित जोशी, धर्मेंद्र गंगवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से स्वर्ण, विमल पांडेय को रजत, प्राथमिक वर्ग में कुसुमलता बिष्ट, चंद्रावती महरा, उत्तम कुटियाल को उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके बाद बच्चों ने संगीत शिक्षक पंकज कुमार और एनपी सिंह गंगवार के निर्देशन में भाव नृत्य, पंजाबी, कुमाऊंनी, नेपाली नृत्य और समूह गान प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जीत सिंह ज्याला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह में कुसुमलता बिष्ट, आशा जोशी, उत्तम कुटियाल, सुशील चंद्र, हेम जोशी, नितिन कुमार, राजकुमार सांगवान, तरुण पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें