कनालीछीना(पिथौरागढ़)। उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट टीम के कप्तान राजेंद्र सिंह धामी का चयन एशिया कप 2019 के लिए हुआ है। नेपाल काठमांडू में हो रहे एशिया कप में प्रतिभाग करने के लिए टीम 28 अप्रैल को यहां से रवाना होगी। इस एशिया कप में पाकिस्तान, नेपाल, भारत और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी।
भारत की टीम में उत्तराखंड की ओर से एकमात्र खिलाड़ी राजेंद्र का चयन हुआ है। कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट निवासी राजेंद्र सिंह धामी अब तक सात अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुके हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभव को देखते हुए उनका भारतीय एशिया कप के लिए चयन हुआ है। उनका एशिया कप में चयन होने पर पिथौरागढ़ जनपद में खुशी का माहौल है। जनपदवासियों ने राजेंद्र को शुभकामनाएं दी हैं।