फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किए 51 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. सौरभ गहरवाल ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 51 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड के लिए गंगोलीहाट के साथ ही बेड़ीनाग से भी महिलाएं पहुंची थीं।
विज्ञापन


रविवार को गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के दूरस्थ गांवों से अल्ट्रासाउंड के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। सुबह नौ बजे से ही महिलाएं अस्पताल पहुंच गई थी। डा. गहरवाल ने 51 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिलाओं ने बताया कि अभी तक उनको अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ता था। वहां पर कभी 110वां तो कभी 120वां नंबर रहता था। कई बार बारी नहीं आने पर बिना अल्ट्रासाउंड के ही वापस लौटना पड़ता था। पार्वती बाफिला, सरिता सुगड़ी, हेमा रौतेड़ा, दीपा आदि महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट की प्रशंसा की। कहा कि अब उन्हें 100 किमी दूर पिथौरागढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए चौड़धुरौली, जजौली, खुलेत, खेतीगांव, रणकोट, हनेरा, चौरपाल, अनरगांव आदि गांवों से महिलाएं पहुंची थीं। अल्ट्रासाउंड में अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा.पवन कार्की, प्रेमा देउपा, फार्मासिस्ट जीतेंद्र अधिकारी, हिमानी पांडेय, राजेश उप्रेती, राकेश कुमार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें