पिथौरागढ़। रविवार को केमू स्टेशन में एक कार चालक ने वाहन बीच सड़क में खड़ा कर दिया। इसके चलते वहां पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चुनाव की गहमागहमी और भिटोली का समय होने से रविवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। केमू स्टेशन में सुबह 10 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था। इस दौरान एक कार चालक के बीच सड़क में कार खड़ी कर देने से कुछ समय के लिए वाहनों के पहिये थम गए। बाद में चालक के वाहन हटाने के बाद यातायात सुुचारु हुआ। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से सड़कें ही पार्किंग बनती जा रही हैं। ब्यूरो