फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/नाचनी। जाजरदेवल पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


जाजरदेवल के थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ दोबांस, बथौली, बारमों, धामीगौड़ा, मड़मानले, लछैर, क्वीतड़, जमतड़ी, सुवाकोट, हल्दू, सातसिलिंग, नैनीसैनी आदि बूथों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अधिकाधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पैनी नजर रखी जा रही है।


नाचनी थाना पुलिस ने चुनाव ड्यूटी के लिए आवंटित अर्धसैनिक बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारी, जवानों के साथ संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष महेश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में दल ने संवेदनशील बूथ नाचनी और मल्ला भैंसकोट का जायजा लिया। दल ने मतदाताओं से बिना डरे, बगैर किसी प्रलोभन और प्रभाव में आए निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस और आईटीबीपी ने नाचनी में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें