पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की आबकारी सिपाही के भर्ती के लिए 127 शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 26 पुरूष, 12 महिला अभ्यर्थी फिट पाए गए।
खेल स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को तीसरे दिन आबकारी सिपाही के लिए 268 पुरुष और 22 महिला कुल 290 पंजीकृत थे, जिसमें से 114 पुरुष, 13 महिला कुल 127 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हुए। 154 पुरुष और 9 महिला कुल 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सीने की माप, ऊंचाई, वजन, सीना माप, लंबी कूद, रस्सीकूद, क्रिकेट बॉल थ्रो आदि कराया गया।
केंद्र अधीक्षक जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि तीन मार्च को परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही के पदों के लिए 500 अभ्यर्थी दक्षता परीक्षा देंगे। पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे। भर्ती को संपन्न कराने में तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहयोग दे रहे हैं।