पिथौरागढ़। निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी पिथौरागढ़ एवं झौलखेत शाखा का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी डॉ.पंकज शुक्ला, विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी एवं समाजसेवी डॉ.तारा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कुमाऊंनी, नेपाली, गढ़वाली एवं पंजाबी गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। छोटे बच्चों ने भी इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानाचार्य ममता सिंह ने वर्ष भर की उपलब्धियों की आख्या प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ललित मेहरा ने सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।