पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के हिंदी विभाग में रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ.नीलाक्षी जोशी ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने बिना भेदभाव के आपसी प्रेमभाव की शिक्षा दी।
डॉ.मनीषा पांडेय ने कहा कि मध्ययुगीन साधकों में रविदास का विशिष्ट स्थान है। कबीर की तरह रविदास भी संत कवियों में विशेष स्थान रखते हैं। प्राध्यापिका सुनीता बिष्ट ने कहा कि संत रविदास का काव्य हमें आडंबर छोड़कर सरल जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जया राणा ने कहा कि आज संत रविदास जैसे सहृदय संत कवियों के काव्य को फिर से पाठ करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रविदास के दोहे भी गाए।
कार्यक्रम में सोनिया, संगीता, भावना, ज्योति, सरस्वती, रेनू, नेहा, निशा, दीपा, गीत, द्रोपदी, सुमन, प्रियंका आदि छात्राएं उपस्थित थीं। संत रविदास जयंती डीआरईएफ के नेतृत्व में डॉ.भीमराव आंबेडकर छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी गोविंद राम गौतम, धर्मराम, महेश मुरारी, गिरीश प्रसाद, किशोर कुमार, सुरेश प्रकाश, गोविंद कुमार, गणेश कुमार, पंकज कुमार, चंद्रभानु, विजय कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।