डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी डीडीहाट में पुरातन छात्रों का सम्मेलन हुआ। इस दौरान पूर्व शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
पूर्व शिक्षक नारायण सिंह धपोला की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि तारा दत्त गुरुरानी थे। सम्मेलन की शुरुआत परिचय सत्र के साथ की गई। छात्र-छात्राओं ने मां शारदा की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के जनरल मॉनीटर पवन मनौला ने स्कूल की समस्याएं बताई। किशोर साह ने सम्मेलन के उद्देश्य बताए।
इस दौरान पूर्व शिक्षक नैन सिंह बोरा, स्व.शेर सिंह भंडारी, महेश चंद्र पंत, त्रिलोक सिंह टोलिया और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। जोहार सांस्कृतिक मंच ने शगुन आंखर गाए। गरीब और मेधावी छात्रों की सहायता, बुक बैंक की स्थापना, कॅरिअर काउंसलिंग आदि पर चर्चा की गई। केएमवीएन पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर अतिथियों ने पौधरोपण किया। द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सम्मेलन में पूर्व शिक्षक परमानंद चौबे, डीएस पांगती, मुख्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिमल्टी, पर्यटन विभाग देहरादून से आए नरेंद्र सिंह कुरियाल, आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप, प्रभारी डीएफओ बीएस साही, डॉ.नलिनी गर्ब्याल, इंजी.नरेंद्र टोलिया, पूर्व छात्र विशन सिंह चुफाल, पूर्व शिक्षक मनोहर सिंह बसेड़ा, दिनेश गुरुरानी, चंद्र सिंह टोलिया, प्रधानाचार्य काशी राम गौतम, शेखर कफलिया, नवीन जोशी आदि थे। संचालन मनोहर भड़, रेनू कुंवर ने किया।