फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं खुलने से भड़के अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश भट्ट के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एकत्र विद्यार्थियों ने नारेबाजी के बीच कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका। कहा कि अगस्त में महाविद्यालय प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने का लिखित आश्वासन दिया था, जिस पर अमल नहीं हुआ। कहा कि महाविद्यालय में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने पर अंकतालिकाओं की गड़बड़ियां यहीं पर दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों को नैनीताल के चक्कर नहीं काटने पड़ते। छात्रसंघ महासचिव भूपेश बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन का उपेक्षापूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन में खगेश अवस्थी, किशोर धामी, अभिषेक कलखुड़िया, अशोक उप्रेती, पवन कुमार, सूरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें