अस्कोट(पिथौरागढ़)। जीआईसी अस्कोट में छात्राओं के चीखने-चिल्लाने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को चिकित्सकों की जांच के दौरान ही छात्राएं चिल्लाने लगी।
अस्कोट जीआईसी में छात्राओं के चीखने चिल्लाने की घटना के बाद शुक्रवार को कनालीछीना स्वास्थ्य केंद्र से डॉ.भारत उप्रेती जांच के लिए पहुंचे। छात्राओं की जांच के दौरान ही पांच छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं और कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। आए दिन स्कूल में छात्राओं की इस तरह की हरकत करने से अभिभावक और शिक्षक परेशान हैं।
चिकित्सकों की जांच में चीखने-चिल्लाने वाली छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य पाया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मनोचिकित्सक की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।