फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का काम शुरु होने तक जारी रहेगा आंदोलन,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने दो जुलाई तक सड़क का कार्य प्रारंभ न होने पर तीन जुलाई को तहसील मुख्यालय में महारैली निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर बुधवार को भी आंदोलनकारियों ने सरकार और पीएमजीएसवाई डिवीजन के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। 19 दिन बाद भी सरकार का कोई नुमाइंदा आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। कहा कि दो जुलाई तक सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो इलाके के लोग तीन जुलाई को एक बार फिर महारैली निकालेंगे। महारैली के लिए व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन का समर्थन लिया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग सड़क में उतरेंगे। बीते 14 जून को भी क्षेत्र के लोगों ने तहसील मुख्यालय में महारैली निकाली थी। बुधवार को पनकट्या निवासी गोविंद राम, नारद राम, फकीर राम, दर्शन राम क्रमिक अनशन में बैठे हैं। भामा के सरपंच फकीर सिंह, लक्ष्मण सिंह भंडारी, बसंत सिंह, रवींद्र कुमार, गोपाल सिंह, केशर सिंह, बहादुर सिंह, किशन सिंह ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें