फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड से पूरी दुनिया में जाएगा योग का संदेश: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में योग करने का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। उत्तराखंड को योग के लिए चयन करने का लाभ से प्रदेश को लाभ मिलेगा। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कही।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा नीति आयोग की बैठक में उत्तर भारत के हिमालयी राज्यों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग का भाजपा स्वागत करती है। अलग मंत्रालय बनने से हिमालयी राज्यों में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को मिलने वाले बजट के अलावा विभिन्न कार्यों के लिए 60 हजार करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मिल चुकी है। इस धनराशि का बारहमासी सड़कों, रेलवे ट्रैक, नमामि गंगे सहित अन्य कार्यों में खर्च किया जा रहा है। वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कोरी बयानबाजी का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस को यूपीए सरकार के दस साल के दौरान हुए विकास की बातें भी जनता को बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर भाजपा खुली बहस को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें