फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक प्रकरण पर कांग्रेसी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कर्नाटक प्रकरण पर जिले भर में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा को सरकार के न्यौते से भड़के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने बहुमत से दूर भाजपा को सरकार बनाने के फैसले को अलोकतांत्रिक करार दिया। साथ ही पिछले तीन विधान सभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुुलाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को तिलढुकरी पार्टी कार्यालय पर एकजुट हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, विण ब्लॉक अध्यक्ष हीरा बिष्ट, मूनाकोट अध्यक्ष जीवन कोहली, गज्जी वल्दिया, राकेश कुमार, ललित पाल आदि थे।

डीडीहाट में प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व नपं अध्यक्ष उदय सिंह मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, चंचल चौहान, ललित भंडारी, त्रिलोक बिष्ट, बसंत जोशी, ललित चुफाल, गौरव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें