फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के बाद बस अड्डे पर आरओ लगाने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज बस अड्डे पर पेयजल और शौचालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने धरना दिया। इसके बाद हरकत में आए निगम प्रबंधन में आरओ लगाने का फैसला लिया है। बस अड्डे पर महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। इस भरोसे के बाद समिति ने धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


पेयजल और शौचालय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मानवाधिकार समिति, व्यापार मंडल, सीयूमो, गोरखा समिति और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने रोडवेज में धरना दिया। उन्होंने प्रबंधन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं न देने का आरोप लगाया। महिला यात्रियों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

मौके पर पहुंचे निगम के सहायक प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने लोगों को जल्द आरओ लगाने और अलग-अलग शौचालय निर्माण का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर बस अड्डे में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था हो जाएगी। इसके बाद संगठनों ने धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति सदस्य किशन चंद्र, आशीष सौन, महेंद्र रावत, दानी चंद्र, सुशील खत्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें