पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग ने जिला योजना के तहत पिथौरागढ़ में शिलारोहण प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण रियल अक्सप्लोरर्स एंड एडवेंचर लवर्स लोहाघाट के प्रशिक्षक दे रहे हैं। प्रशिक्षण में 25 बालक-25 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
तड़ीगांव में प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने किया। मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने बताया कि दस दिनी प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शिलारोहण की तकनीक में दक्ष बनाया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर निवर्तमान जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार, लवर्स संस्था के अध्यक्ष आशीष जोशी, बलवंत सिंह कपकोटी, किशोर बोहरा, राजेंद्र पुनेड़ा, विनोद भट्ट, शंकर सिंह आदि मौजूद थे।