फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत से फुलतड़ी गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भीमताल के बोहराकून में हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों से मारे जाने से फुलतड़ी गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों शव बृहस्पतिवार देर रात तक धारचूला पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


मैक्स हादसे में फुलतड़ी निवासी इंद्र सिंह (50), उनकी मां गंगा देवी (75) और पुत्री ज्योति (20) की मौत हो गई थी। अवकाश प्राप्त सैनिक इंद्र सिंह अपनी माता का इलाज कराने हल्द्वानी ले जा रहे थे। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा इलाका सदमे में है।

हादसे की सूचना मिलने पर इंद्र सिंह की पत्नी और परिजन हल्द्वानी पहुंच गए थे। रमेश थलाल ने बताया कि हल्द्वानी से शव लाए जा रहे हैं। देर रात तक शव फुलतड़ी पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें