फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों का दो दिनी कार्य बहिष्कार कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों ने आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन और भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जिले में उपनल कर्मचारियों की संख्या 1200 है।
विज्ञापन


उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कर्मचारियों को अल्प मानदेय देकर नियमित कर्मचारियों की तरह काम लिया जाता है। सरकारी विभागों में बजट की कमी होने के कारण कई कर्मचारियों को छह-छह महीने तक मानदेय नहीं मिल पाता। मानदेय के लिए निर्धारित राशि में से कटौती कर दी जाती है।

सभी विभागों में उच्च शिक्षित और डिप्लोमाधारी उपनल के माध्यम से काम कर रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य क्या होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है। आठ जनवरी से होने वाले कार्य बहिष्कार में माध्यमिक शिक्षा, रमसा, विद्युत, सर्व शिक्षा, आईटीआई, उच्च शिक्षा, वन विभाग, व्यापार कर, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, लोनिवि, आपदा, एडीबी, होमगार्ड, सेवायोजन, समाज कल्याण, ग्रामीण निर्माण विभाग, विकास विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, विद्युत कर्मचारी संगठन, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, व्यापार संघ ने समर्थन देने की घोषणा की है। बैठक में विमल धामी, संजय जोशी, कमलेश गुरुरानी, बसंत भट्ट, विकेश पुनेठा, गणेश चंद, दिनेश पंत, मंजू आदि कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें