फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, एक रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हल्द्वानी में 10 दिसंबर को हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विनय कुमार, विक्रांत सिंह, रवि कल्पासी, अंजलि भैसोड़ा ने एक-एक, हर्षित पंत ने तीन स्वर्ण पदक जीते। जितेंद्र धामी ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 29 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विनय कुमार ने 78 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, हर्षित पंत ने एकल, युगल स्पर्धा, ग्रुप पूमसे में स्वर्ण, विक्रांत सिंह, रवि कल्पासी ने ग्रुप पूमसे में स्वर्ण, अंजलि भैसोड़ा ने युगल पूमसे में स्वर्ण और जितेंद्र धामी ने 63 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षक मनोज रावत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, जनार्दन वल्दिया, मनोज पुनेठा, सुनीता मेहता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें