फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के पंपों का परीक्षण सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 76 करोड़ की लागत से बनाई जा रही आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना के पहले चरण के पंपों का परीक्षण सफल रहा है। पहले चरण में बकसिल तक योजना का पानी पहुंचने लगा है। पांच चरणों की इस योजना में चरणबद्ध तरीके से अन्य पंपों का भी परीक्षण किया जाना है। मार्च 2018 से योजना से पानी की सप्लाई का लक्ष्य है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू के नेतृत्व में जजुराली के पास बकसिल नामक स्थान पर बने पंप हाउस में पंपों का परीक्षण किया गया। पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता ललित मोहन कर्नाटक ने बताया कि पंपों का परीक्षण सफल रहा है। बकसिल तक पानी पहुंचने लगा है। एसई ने बताया शेष चार चरणों का चरणबद्ध तरीके से परीक्षण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय मार्च से योजना से पानी की सप्लाई का लक्ष्य है, इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

करीब एक लाख आबादी वाले पिथौरागढ़ शहर को वर्तमान में 11 एमएलडी पानी की रोज जरूरत है, लेकिन कई योजनाओं से 5.5 एमएलडी ही पानी मिल पा रहा है। 12 एमएलडी की आंवलाघाट योजना से पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद न केवल शहर, बल्कि आसपास के गांवों की पानी की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने अमर उजाला से फोन पर हुई वार्ता में कहा कि मार्च 2018 से हर हाल में नगर और आसपास के गांवों में आंवलाघाट योजना से पानी की सप्लाई होने लगेगी। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। योजना पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंत्री ने कहा कि आंवलाघाट पेयजल योजना बनने के बाद पिथौरागढ़ पेयजल संकट से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें