फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी बाड़े का भुगतान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत सिरोली निवासी प्रेम राम ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मनरेगा से मिले बकरी बाड़े का भुगतान न होने का मामला उठाया है। उन्होंने बकरी बाड़े की अवशेष रकम का भुगतान न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

प्रेम राम ने कहा है कि वर्ष 2015 में मनरेगा से बकरी बाड़ा निर्माण के लिए 60000 रुपये मंजूर हुए। काम पूरा होने के बाद वर्ष 2016 में मजदूरी और सामग्री का 37500 भुगतान किया गया। बकाया भुगतान मांगने पर मनरेगा कर्मियों ने कथित रूप से कमीशन की मांग की। बकरी बाड़े की फाइल गायब कर दी। प्रेम राम ने कहा है कि एक ही दुकान से मनरेगा का सामान खरीदने के लिए दबाव डाला जाता है। उन्होंने भुगतान न होने पर एक दिसंबर को विकासखंड कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला लाया गया है, इसकी जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष केशर सिंह सामंत का कहना है कि मनरेगा में सभी प्रधानों की इस तरह की शिकायत आ रही है। कनालीछीना की एक दुकान से सामान खरीदने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जो गलत है। इसके खिलाफ ग्राम प्रधान आंदोलन करेंगे। उधर, विधायक विशन सिंह चुफाल कहते हैं कि अनियमितता का मामला मंगलवार को जौलजीबी भ्रमण पर आ रहे मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। डीएम और सीडीओ को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें