फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध निर्माण की 22 करोड़ की राशि मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 2013 की आपदा के बाद काली, गोरी, रामगंगा के किनारे स्थित आबादी की सुरक्षा के लिए तटबंध का निर्माण करने वाले ठेकेदारों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने पूरे दो वर्ष बाद इस मद में 22 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। अभी हालांकि दस करोड़ रुपये की और जरूरत है लेकिन कर्ज लेकर काम करने वाले ठेकेदारों में कुछ राशि मिल जाने से खुशी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि तीनों नदियों के किनारे करीब 25 स्थानों पर तटबंध के निर्माण के 90 करोड़ रुपये के काम शुरू हुए थे। वर्ष 2015 में सभी काम पूरे हो गए और काम पूरा होने संबंधी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। इस काम का 30 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को और 70 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार को भुगतान करना था। राज्य सरकार ने तो अपनी राशि का समय पर भुगतान कर दिया लेकिन केंद्र सरकार से राशि आने में काफी देरी हो गई। इस मामले के ठेकेदार यूनियन ने कई बार शासन के सामने रखा था। साथ ही भुगतान न होने के कारण ठेकेदारों को हो रही परेशानी की जानकारी दी। ठेकेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि धनराशि आने से ठेकेदारों को राहत मिल जाएगी। उन्होंने शेष 10 करोड़ की राशि का भी तत्काल भुगतान करने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एसई पीके दीक्षित ने बताया कि ठेकेदारों को जल्दी भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राशि मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें