फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी महांसघ ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पालिका सभागार में शनिवार को हुई प्रांतीय पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी की बैठक में समान कार्य का समान वेतन देने, उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित करने आदि मांगों के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन


उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार उपनल कर्मियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी तो नवंबर के अंतिम सप्ताह से सभी उपनल कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने कहा कि अगर सरकार उपनल कर्मचारियों को बाहर करती है तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी दल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा ने संगठन विरोधी और निष्क्रिय सदस्यों को संगठन से बाहर कर जिला कार्यकारिणी में फेरबदल किया। बैठक में दीपा बोरा, अशोक खनका, दिनेश पंत, पुष्कर भाटिया, किशोर जोशी, नरेंद्र धामी, मनोज पुनेठा, विवेक पुनेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें