फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को बौतड़ी से पंचेश्वर तक सरयू नदी में 25 किमी की रिवर रॉफ्टिंग करा रहा है। रविवार को पर्यटक आवास गृह से रॉफ्टिंग के लिए पहले नौ सदस्यीय दल को रवाना किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरूरानी ने बताया कि रॉफ्टिंग दल में नौ सदस्य शामिल हैं। दल से हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता रजिस्टर भरवाकर नदी की सफाई की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि रॉफ्टिंग निगम दरों पर कराई जा रही है। रॉफ्टिंग से आम लोगों और पर्यटकों को जोड़ा जा रहा है।

रॉफ्टिंग करने वाले दल में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विमल बगौली, ज्योति प्रकाश जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ललित बसेड़ा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अभिजीत बिष्ट, धीरज बसेड़ा, दिग्विजय, हर्षदीप बगौली, कुनाल जोशी शामिल थे। रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, पद्म सिंह, विनोद धामी रॉफ्टिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें