फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पिथौरागढ़ में तापमान छह डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का क्रम जारी है। मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से घाटी वाले इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मुनस्यारी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुनस्यारी के पास पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार की चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। धारचूला तहसील में लिपुलेख दर्रा और नाभीढांग में हिमपात की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा और तापमान गिरेगा। इधर, घाटी वाले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-7.2 एमएम
गंगोलीहाट-2.0 एमएम
बेड़ीनाग-10.0 एमएम
डीडीहाट-6.0 एमएम
धारचूला-4.0 एमएम
मुनस्यारी-17.0 एमएम

जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क एक घंटे बंद रही
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर घिंघरानी के पास शुक्रवार सुबह मलबा गिरने से एक घंटे तक यातायात बंद रहा। सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया और सुबह आठ बजे यातायात सामान्य हो गया। अलबत्ता थल-मुनस्यारी सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चला है। धारचूला-गर्बाधार मार्ग पर मलबा आने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें