फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली/नाचनी (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के राजकीय इंटर कालेज खैरोली में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य नंदन सिंह ने बताया कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में तिलक सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने तिलक सदन के प्रभारी मुकेश कुमार गहतोड़ी को बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष सूरज सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कमलेश सिंह रावत थे। संचालन मुकेश कुमार गहतोड़ी ने किया।

वहीं, जीआईसी बिर्थी में आयोजित मडलकिया संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता भी संपन्न हो गई है। मुख्य अतिथि जीआईसी डोर के प्रधानाचार्य हरिओम त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई प्रतियोगिता में मडलकिया संकुल के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बला की हेमा राणा, उमली के हिमांशु राम और जूनियर वर्ग में जीआईसी बिर्थी की सोनी राणा चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में राजीव कुमार, कुंदन कोरंगा, मनोज राणा, त्रिलोक राणा, उमा चुफाल, हरीश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जगत सिंह ने सहयोग किया। संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक गोविंद सिंह राणा ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जीआईसी बिर्थी के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों और टीम प्रभारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें