फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिमालय बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को पर्यटक आवासगृह में साहसिक खेलों से जुड़े नौजवानों, पर्यटक आवासगृह के कर्मचारियों और जिला स्तरीय रैली में भाग लेने आए राजकीय इंटर कॉलेज चामाचौड़ के विद्यार्थियों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली।
विज्ञापन


कहा गया कि व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने से ही हिमालय की रक्षा हो सकती है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्र में भ्रमण और ट्रैकिंग पर जाने वालों से अपील की गई कि वह पॉलिथीन, प्लास्टिक से बनी सामग्री को न ले जाएं। यदि कहीं पर इस तरह की सामग्री मिलती है तो उसका निस्तारण किया जाए।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 2015 से वह कैलाश यात्रियों और अन्य साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों से हिमालय की रक्षा का शपथपत्र भरा रहे हैं। अब तक चार हजार लोगों से यह शपथपत्र भराए जा चुके हैं। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रियों और छोटा कैलाश यात्रियों के हाथों मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण कराया जाता है।
विज्ञापन


शपथपत्र में बाकायदा यह उल्लेख रहता है कि हिमालयी क्षेत्र में न तो गंदगी करेंगे और यदि कहीं गंदगी मिलेगी तो उसे साफ करेंगे। हिमालय बचाओ की शपथ लेने के बाद पौधरोपण किया गया। इस मौके पर चामाचौड़ इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक गंभीर सिंह बोरा, हर सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें