पिथौरागढ़। मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हिमालया पब्लिक स्कूल की टीम ने सोरवैली स्कूल की टीम को 2-0 से हराकर जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कड़े मुकाबले में न्यू बियरशीबा स्कूल की टीम ने दयानंद इंटर कॉलेज की टीम को 1-0 से हराकर जीता।
खेल दिवस की प्रतियोगिताओं का उद्घाटन वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने कहा कि खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। हॉकी प्रतियोगिता से इसका शुभारंभ किया गया है। विशिष्ट अतिथि कै. हरी दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, ललित पंत, प्रो. जीत सिंह ज्याला, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य भुवन पंत, होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल, नरेश जोशी, मनोज पुनेठा आदि लोग थे। प्रतियोगिता में दस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेली जा रही है।