फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हर शिक्षक का डाटाबेस तैयार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिले के हर शिक्षक का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों को रचनात्मक और गुणात्मक बनाने की पहल हर शिक्षक को करनी होगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शिक्षक को चाहिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करे। जिले के हर शिक्षक का पूरा ब्योरा तैयार करने और उसे कंप्यूटर में फीड करने के भी निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक और संकुल समन्वयकों से स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाई में होने वाली परेशानी को दूर करने को कहा गया। डायट के प्राचार्य डीसी सती ने उनके संस्थान में दिए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी। डीएम ने शिक्षकों की क्षमता विकास के लिए निरंतर प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गणेश कोहली ने विद्यालयों में कराए जाने वाले विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस दौरान डायट में 2017-18 में दिए जाने वाले प्रशिक्षणों और अन्य कार्य पर होने वाले खर्च को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह समेत सभी खंड शिक्षाधिकारी, उपखंड शिक्षाधिकारी, समन्वयक, आंगनबाड़ी, बाल विकास व सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें