फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के मालिकाना हक को लेकर संघर्ष होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के मालिकाना हक को लेकर संघर्ष होगा
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगरपालिका क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों की भूमि पर बने मकानों का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर संघर्ष का एलान कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा संघर्ष समिति का गठन किया गया है। यहां कई लोगों के मकान ऐसी जमीन पर बने हैं, जिसका उनको अब तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

रामलीला मैदान के सभागार में हुई बैठक में भूमि मालिकाना हक संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें मट्टू बोरा को अध्यक्ष, दुर्गा सिंह पंवार को उपाध्यक्ष, सुरेश मेहरा को सचिव, सुंदर सिंह टोलिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने कहा कि डीडीहाट नगर और उसके आसपास लोग कई वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं और नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी भवनों से नगर पालिका भवन कर वसूलता है, लेकिन अब भी नगर पालिका के नाम पर भूमि दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बोरा ने कहा कि इस पूरे मामले को 17 जून को यहां भ्रमण पर आ रहीं राज्यमंत्री रेखा आर्या के समक्ष रखा जाएगा। वहीं विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि वह डीडीहाट जमीन का मामला विधानसभा में उठाएंगे। और जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस पूरे मामले का समाधान निकाल लेंगे। बैठक में कई मकान मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें