फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: होली पर चढ़ा नशे का खुमार, 80 लोग अस्पताल पहुंचे बनके बीमार

Thu, 05 Mar 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक होली पर इस बार अराजकता और नशा हावी रहा। जिला अस्पताल और पुलिस विभाग से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। जिला अस्पताल के मुताबिक इस बार होली पर्व पर इमरजेंसी में ओपीडी के पुराने रिकॉर्ड टूटे हैं। इस बार छलड़ी पर्व पर अवकाश के बाद भी 120 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें 40 मरीज अन्य बीमारियों के थे। देर रात तक इमरजेंसी में घायलों की भीड़ रही जिससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 80 लोग आपसी मारपीट में घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। कई लोगों के आपसी झगड़े में सिर फूटे को कई की हड्डियां टूटीं। कई लोग नशे की हालत में गिरकर चोटिल हुए जो लड़खड़ाते हुए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमन आलम ने कहा कि सभी का इलाज किया गया। कुछ घायलों को छुट्टी दे दी गई तो कुछ भर्ती किए गए। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पिछले वर्ष होली पर्व पर इमरजेंसी में ओपीडी 80 के करीब रही जो इस बार 35 प्रतिशत बढ़ी है। बृहस्पतिवार के दिन भी अवकाश के बाद चलते इमरजेंसी में मरीजों और घायलों की भीड़ रही। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक 300 से अधिक लोग इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



पुलिस में दर्ज हुईं मारपीट की 120 शिकायत
होली पर्व पर इस बार मारपीट की घटनाओं में खासा उछाल आया है। पुलिस के मुताबिक इस बार होली के समापन छलड़ी पर्व पर जिले भर के थानों, कोतवाली में 120 शिकायतें दर्ज हुईं। अकेले ही पिथौरागढ़ कोतवाली में आपसी मारपीट और गालीगलौज की 25 से अधिक शिकायत दर्ज की गईं। होली पर्व संपन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मी और अधिकारी पूरे दिन छलड़ी पर्व पर दर्ज शिकायतों को निपटाने में जुटे रहे। पुलिस थाने और कोतवाली में पूरे दिन पक्ष और विपक्ष के लोगों की भीड़ जुटी रही।


स्कूटी, बाइक से गिरकर सात हुए घायल, एक हायर सेंटर रेफर
होली पर्व पर जिला मुख्यालय और इसके आसपास सात लोग स्कूटी व बाइक से गिरकर घायल हुए। निराड़ा निवासी अंकित नाथ, वड्डा निवासी मनमोहन लाल वर्मा, ऐंचोली निवासी सौरभ बिष्ट, पियाना निवासी अर्जुन, खान कॉलोनी निवासी फैजल हुसैन, न्यू बजेटी निवासी विवेक कोहली, योगेश सौन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल योगेश सौन को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी स्कूटी और बाइक से गिरकर इलाज के लिए पहुंचे।

-कोट
- होली पर्व पर लड़ाई-झगड़े की छोटी-मोटी शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिसकर्मियों ने होली पर अराजकता रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम किया। यही कारण है कि होली शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। - गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
कोट -
होली पर्व पर जिला अस्पताल में इमरजेंसी में ओपीडी अधिक रही। बाइक दुर्घटना के साथ ही पिटाई में घायलों की संख्या अधिक रही। सभी का इलाज किया गया। अस्पताल प्रबंधन हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीर है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें