चंपावत। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा आठ मिमी बारिश जिला मुख्यालय चंपावत में हुई। इस दौरान शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है और स्थिति सामान्य है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में चंपावत में आठ मिमी, टनकपुर में चार मिमी और पाटी में 1.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंपावत नगर में सुबह बादल छाए रहे। अचानक 6:30 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तेज बारिश की बौछारें शुरू हो गईं। स्कूल जा रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत अभिभावकों को अपने छोट-छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने में हुई। करीब डेढ़ बजे बारिश बंद हुई।