फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने मानसरोवर वाटिका में पौधा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित कैलाश मानसरोवर यात्री वाटिका में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के चेयरमैन राकेश तेजी ने एक पौधा धरती के नाम के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर पौधा लगाते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए की जा रही पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक भी इस अभियान को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक मान सिंह गर्ब्याल, क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष जोशी, मुख्य प्रबंधक अजय जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध शुक्ला, हर सिंह रावल, दीपक बिष्ट, पदम सिंह, वेद प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें