धारचूला (पिथौरागढ़)। निगरानी कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इनर लाइन छियालेक से जौलजीबी लाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। आंदोलन तेज करने के लिए निगरानी कमेटी ने महिला शाखा का गठन किया गया है।
नाभी मिलन केंद्र में हुई निगरानी कमेटी की बैठक में कहा गया कि इनर लाइन 65 किमी दूर छियालेख होने से कोई भी व्यक्ति बेरोकटोक धारचूला क्षेत्र में चला आता है। इनर लाइन पहले की तरह जौलजीबी की जानी चाहिए। ताकि अवांछित तत्वों की धरपकड़ जौलजीबी में ही हो जाए।
बैठक में महिला शाखा का गठन करते हुए धनुली बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। भगवती नबियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्षमा गर्ब्याल को उपाध्यक्ष, बिंद्रा रौंकली को महासचिव, नीरू धामी को सचिव, लक्ष्मी परमार समन्वयक, वेला शर्मा, प्रेमा गर्ब्याल, आशा ग्वाल, बबीता धामी को महिला शाखा का सदस्य चुना गया।