फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए माइग्रेशन के समय मार्ग सुचारु रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा और माइग्रेशन को देखते हुए धारचूला के उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने कैलाश यात्रा मार्ग का नजंग तक निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने और मई माह से शुरू होने माइग्रेशन के दौरान मार्ग को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को निरीक्षण के लिए नजंग पहुंचे उपजिलाधिकारी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़क की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा।

उपजिलाधिकारी ने धारचूला लौटने के बाद बताया कि व्यास घाटी से होकर संचालित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा और माइग्रेशन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, खाद्यान्न और जल संस्थान की टीम को यात्रा मार्ग का नजंग से मालपा तक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर दारमा घाटी में सड़क मार्ग के निरीक्षण के लिए सीपीडब्लूडी की टीम और राजस्व विभाग की टीम को भेजा जा रहा है। दोनों टीमों को निरीक्षण के बाद मार्गों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें