पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आबकारी सिपाही पदों की भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा में पंजीकृत 500 में से 209 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 38 पुरुष और 50 महिला अभ्यर्थी सफल रहे।
केंद्र अधीक्षक जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि नर्धारित तिथि पर शारीरिक परीक्षण में भाग नहीं ले पाने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ मार्च को आयोजित होगी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्ट्रर वरुण अग्रवाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, कै. देवी चंद, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।