फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों, शिल्पियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्योग विभाग की ओर से उद्यमियों, शिल्पियों और बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें तीन श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कारों के लिए चयन को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में कमेटी ने उद्यमियों से प्राप्त उत्पादों का निरीक्षण किया। लघु उद्योग में चयन समिति ने हिमालयन मसाला उद्योग मदकोट को प्रथम, हिमालयन फल उद्योग टकाना को द्वितीय स्थान दिया गया। हस्तशिल्प क्षेत्र में बबीता कोहली निवासी जाखनी के उत्पाद पहले और हर्षराज सेठी निवासी बजेटी के उत्पाद दूसरे स्थान पर रहे।

हथकरघा उद्योग में तारा पांगती निवासी मुनस्यारी प्रथम, विमला खंपा निवासी विण के उत्पाद द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की योजना से निश्चित रूप से उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही उनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार आएगा जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने बताया कि तीनों उद्योगों में प्रथम को छह हजार रुपये, द्वितीय को चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एचआर टम्टा, उद्योग विभाग के हर्ष मेहता, हस्त शिल्प विशेषज्ञ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें