फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की आबकारी सिपाही भर्ती के लिए मंगलवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 92 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें 51 पुरुष, 41 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। आबकारी सिपाही की भर्ती के लिए पंजीकृत 500 में से केवल 199 अभ्यर्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत अभ्यर्थियों की सीने की माप, ऊंचाई की माप, शारीरिक वजन लिया गया। लंबी कूद, रस्सीकूद, क्रिकेट बॉल थ्रो कराया गया। आबकारी सिपाही पुरुष के लिए 4.8 किमी, महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ कराई गई। भर्ती पर्यवेक्षक अपर जिलाधिकारी आरडी पॉलीवाल और जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली की देखरेख में की जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है।

भर्ती संपन्न कराने में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका परिषद, जल संस्थान, वित्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन



इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय वरुण अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला, कैप्टन देवी चंद, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार वर्मा, महेश उपाध्याय, योगेश चंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह वल्दिया, धीरेंद्र नाथ द्विवेदी, दीपक चंद्र भट्ट, कुलदीप कुमार, हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें