धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के दो शिक्षकों को भाऊराव देवरस उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दोनों शिक्षकों को प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने धारचूला के राजकीय प्राथमिक स्कूल ढुंगातोली में तैनात शिक्षक शंकर दत्त भट्ट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिनियाखोला में कार्यरत महावीर सिंह धामी को सम्मानित किया।
शिक्षकों को सम्मान मिलने पर जिला शिक्षाधिकारी शौकत अली, डायट के प्राचार्य दिनेश सती, खंड शिक्षाधिकारी राम प्रसाद, उपखंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप के साथ ही शिक्षकों ने खुशी जताई है।