फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल वाहनों का संचालन करेगा रेडक्रॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में आयोजित रेडक्रॉस समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि चिकित्सा विभाग जिन सचल वाहनों का संचालन नहीं कर रहा है, उन वाहनों को रेडक्रॉस के जरिये संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि रेडक्रॉस समिति युवा कल्याण समिति, नेहरू युवा केंद्र, आपदा विभाग के समन्वय से कार्यक्रमों का संचालन करेगी। जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेज में जूनियर और यूथ रेडक्रॉस समिति गठित की जाएगी। समितियों के लोगों को आपदाओं से निपटने प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुरुआत में इंटर कॉलेजों से प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का एक मॉडयूल तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि इसका कहीं भी राजनीतिक उपयोग न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाय।

रेडक्रॉस लेक्चरर मनीष कसनियाल ने नंदा लपाक फतह कर विश्व रिकार्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज करने की जानकारी दी। डीएम ने पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित करने की बात कही। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित पंत, उपाध्यक्ष विश्वदेव पांडेय, सचिव भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कसनियाल, सदस्य चंचल प्रसाद, कृपाल सिंह वल्दिया, सरोज जोशी, अर्जुन देवली, रेडक्रॉस पर्यवेक्षक पूनम खत्री, नेहरू युवा केंद्र के शंकर कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें